Home मनोरंजन संजय कपूर का आकस्मिक निधन: करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे, 9...

संजय कपूर का आकस्मिक निधन: करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे, 9 साल पहले हुआ था तलाक

477
0
Sanjay Kapoor's sudden death: He was Karisma Kapoor's ex-husband, they got divorced 9 years ago

एंटरटेनमेंट : करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर को लेकर दुखद खबर सामने आई है। 53 वर्षीय संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तो वह पोलो गेम खेल रहे थे। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने एएनआई को बताया कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, जो इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के कारण हुआ।

इसके साथ ही सुहेल ने अपने एक्स अकाउंट पर भी एक ट्वीट कर इस दुखद घटना की जानकारी दी है। संजय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन थे और पोलो खेल को बहुत पसंद करते थे। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। मगर शादी के कुछ साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई। फिर साल 2016 में इनका तलाक हो गया। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान।

GNSU Admission Open 2026

दोनों बच्चे करिश्मा के साथ मुंबई में ही रहते हैं। संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा ने अपने शादी-शुदा जिंदगी के बुरे अनुभवों को साझा किया था। एक्ट्रेस ने पूर्व पति पर कई आरोप लगाए और कई खुलासे किए। करिश्मा का कहना था कि संजय अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें काफी परेशान करते थे। मारपीट तक की बात का खुलासा एक्ट्रेस ने किया था। संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा फिर से एक्टिंग में सक्रिय हुईं। पिछले दिनों वह कुछ रियालिटी शो को जज करती भी नजर आईं। 





GNSU Admission Open 2026