Lalu Yadav: These big personalities including Rahul Gandhi wished him on his birthday, know who said what?

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के सुपीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस है। बिहार के सभी जिलों राजद समर्थक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने लालू प्रसाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा है। यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज़ उठाई है, इन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लालू प्रसाद को उनके जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई।

उन्होंने भारतीय राजनीति में एक अग्रणी शक्ति के रूप में कार्य किया है और हाशिये पर रहे लोगों को सत्ता के केंद्र में लाने का काम किया है। मंडल आयोग की सिफारिशों को मजबूती से लागू करने और साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होकर, उन्होंने सामाजिकन्याय पर राष्ट्रीय विमर्श को फिर से आकार दिया है। हमलोग उन्हें स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं देते हैं।