Home उत्तर प्रदेश LPG Booking Update: अब सिर्फ एक आसान प्रक्रिया से मिलेगा गैस सिलिंडर,...

LPG Booking Update: अब सिर्फ एक आसान प्रक्रिया से मिलेगा गैस सिलिंडर, इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

27
0
**LPG Booking Update: अब सिर्फ एक आसान प्रक्रिया से मिलेगा गैस सिलिंडर, इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत**

आगरा: रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए तेल कंपनियों ने बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए गैस रिफिल बुकिंग का अंतराल अलग-अलग तय कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर जिले के लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, खासकर उन 3.41 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों पर, जिन्हें अब सिलिंडर बुक करने के लिए पहले से अधिक इंतजार करना होगा।

नई गाइडलाइन के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की बुकिंग का अंतराल बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है, जबकि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह सीमा 25 दिन तय की गई है। वहीं, 5 किलो के छोटे सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्रों में 9 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिन का अंतराल रखा गया है। 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर शहरी क्षेत्रों में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 32 दिन के अंतराल पर उपलब्ध होगा।इसके अलावा, दो सिलिंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अब दूसरा सिलिंडर बुक करने के लिए कम से कम 35 दिन का इंतजार करना होगा। यदि कोई उपभोक्ता तय समय सीमा से पहले बुकिंग करता है, तो सिस्टम स्वतः उसे ब्लॉक कर देगा। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर में भी तकनीकी बदलाव किए गए हैं।

GNSU Admission Open 2026

व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए भी नियम कड़े किए गए हैं। अब होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को उनके औसत उपभोग का केवल 10 प्रतिशत गैस ही मिलेगी, जबकि अस्पताल, रेलवे और शैक्षणिक संस्थानों जैसी जरूरी सेवाओं को 20 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जमाखोरी या घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य गैस की उपलब्धता को संतुलित करना और वास्तविक उपभोक्ताओं तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है।