Home बिहार ऑडिट प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित

ऑडिट प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित

473
0
Audit certificate distribution ceremony held

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा आज बी.कॉम छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट अंकेक्षण कार्य के लिए ऑडिट प्रशिक्षण प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर नंदनी, सुशांत, सुमित, हिमांशु, ऋतुराज एवं अनिकेत को निफ़्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड, रोहतास के डायरेक्टर गोविन्द नारायण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। छात्रों ने विभिन्न विभागों से संबंधित वित्तीय दस्तावेजों का सूक्ष्म अध्ययन कर प्रमाणित अंकेक्षण कार्य को संपन्न किया था।गोविन्द नारायण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए वाणिज्य के क्षेत्र को बिहार के औद्योगिक विकास की नींव बताया। उन्होंने कहा कि यदि वाणिज्य क्षेत्र को समुचित दिशा मिले, तो बिहार आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बन सकता है।

वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंकेक्षण का यह प्रशिक्षण उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। उन्होंने राज्य में वाणिज्य से संबंधित रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मयंक कुमार राय ने किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख औद्योगिक समूह अब बिहार की ओर रुख कर रहे हैं, और वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के सह-आचार्य डॉ. विशाल कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026