Home राष्ट्रीय कोरोना वायरस अलर्ट : देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, सक्रिय...

कोरोना वायरस अलर्ट : देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, सक्रिय मामले 4000 के करीब, इस साल 32 की मौत

292
0
Corona virus alert: Corona threat increases again in the country, active cases close to 4000, 32 deaths this year

कोरोना वायरस अलर्ट : देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 2 जून को सुबह 8:00 बजे तक देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3961 हो गए हैं। इस साल संक्रमण की वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 32 हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन के मुकाबले सक्रिय मरीजों की संख्या में 203 की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि इस दौरान चार लोगों ने दम तोड़ा।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 44, केरल में 35, महाराष्ट्र में 21, गुजरात में 18 और कर्नाटक में 15 नए मामले दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कल से अब तक आठ नए मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे ही राजस्थान में सात, मध्य प्रदेश में चार, बिहार में तीन और छत्तीसगढ़ में एक मामला सामने आया है।

GNSU Admission Open 2026

कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। दिल्ली में 22 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उसे पहले से ही फेफड़ों से संबंधित बीमारी थी। तमिलनाडु में 25 वर्षीय पुरुष को अस्थमा जैसी शिकायतें थी। ऐसे ही महाराष्ट्र में 44 वर्षीय पुरुष की जान गई है। उसे कोरोना के साथ अन्य बीमारी थी। केरल से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


GNSU Admission Open 2026