अगरतला: त्रिपुरा के गोमती जिले की एक स्थानीय अदालत ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किये गये छह आरोपियों को हिरासत में भेज दिया है। इनमें से चार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि दो वयस्कों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने दुष्कर्म के दो सप्ताह बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि गोमती जिले के गमाकू इलाके में एक 15 वर्षीय बालिका के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता रात नौ बजे अपनी दोस्त के घर से अपने घर जा रही थी जब आरोपियों ने उसे रोका और पास के जंगल में ले गये।
आरोपियों की पहचान अमित रियांग (17), कचांगमोलसम (17), हृदय कुमार जमातिया (17), पूर्णा कुमार जमातिया (16), प्रोसेन जमातिया (23), और अजीत जमातिया (25) के रूप में हुई है। पीड़िता ने 13 अगस्त को घटना की जानकारी अपनी दादी को दी, जिसके बाद परिवार ने शिकायत दर्ज करायी और पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2), 70(2), 351(2), और 3(5) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 8 के तहत मामला दर्ज किया।







