नागोया (जापान): भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेल 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए पूल बी के अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। भारत की इस बड़ी जीत में दीपिका ने आठ गोल दागकर अहम भूमिका निभाई।
मुकाबले में दीपिका के अलावा इशिका ने तीन गोल किए। नवनीत कौर और लालथंतलुआंगी ने दो-दो गोल दागे, जबकि लालरेम्सियामी, बलजीत कौर, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया।
भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और उज्बेकिस्तान को कोई गोल करने का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ भारत ने पूल बी में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की।
भारतीय महिला टीम अब अपने अगले मुकाबले में इंडोनेशिया का सामना करेगी।







