नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकार पायल मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पायल मेहता मेहनती और कर्मठ पत्रकार थीं। उन्होंने संसद की कार्यवाही को कवर करने के साथ ही जनहित से जुड़े मामलों की गहरी समझ विकसित की थी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पायल मेहता का असामयिक निधन बेहद दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार और उनके करीबियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उन्हें दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।







