सेमीफाइनल में हारीं क्विंसी जोआकिम, अब कांस्य पदक के लिए जापान से मुकाबला
Quincy Joachim lost in the semi-finals and will now face Japan for the bronze medal.

आईची-नगोया: भारत की क्विंसी जोआकिम डिसूजा एशियाई खेलों में टेकबॉल महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में जापान की युइना साकामोटो के खिलाफ उतरेंगी।

पहले सेमीफाइनल में क्विंसी को इंडोनेशिया की सुमाया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। क्विंसी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 12-7 से अपने नाम किया। इसके बाद सुमाया ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 12-9 से जीता और मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

GNSU Admission Open 2026

निर्णायक तीसरे सेट में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने 12-7 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। अब क्विंसी जोआकिम डिसूजा 20 सितंबर को कांस्य पदक के मुकाबले में जापान की युइना साकामोटो से भिड़ेंगी।