दिल्ली की घटनाओं पर प्रियंका गांधी ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
Priyanka Gandhi raises questions on women's safety after incidents in Delhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में एक नाबालिग बच्ची की हत्या और एक अन्य नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर महिला सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में समाज और सरकार दोनों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी तय नहीं हो रही है और महिलाओं के विकास की बातें पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में महिलाएं हिंसा और अत्याचार का सामना कर रही हैं तथा कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिलना चाहिए। प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया।