महाराष्ट्र में 2.66 करोड़ मतदाताओं पर संशय का दावा, वडेट्टीवार ने EC पर उठाए सवाल
Claiming doubts over 2.66 crore voters in Maharashtra, Wadettiwar questions EC

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि 2,66,88,478 मतदाताओं के नामों को लेकर संशय जताया गया है।

वडेट्टीवार के अनुसार, इन आंकड़ों में 76,76,135 मतदाताओं को ‘स्थानांतरित’, 75,41,520 को ‘अनुपस्थित’ और 62,48,281 को सामान्य विसंगतियों की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि यह संख्या राज्य की कुल मतदाता सूची के 21.41 प्रतिशत के बराबर है।

GNSU Admission Open 2026

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक तथा अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का असर अधिक है। उनके अनुसार, 38 अल्पसंख्यक या मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नाम हटाए जाने का अनुपात 29.77 प्रतिशत तक बताया गया है।

वडेट्टीवार ने चुनाव आयोग के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भी आपत्ति जताई और मतदाता आंकड़ों में कथित बदलाव को लेकर विस्तृत तथ्य सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने आयोग से यह स्पष्ट करने को कहा कि इन बदलावों का आधार क्या है।