हरिद्वार हाईवे पर गड्ढों से बचने में कार अनियंत्रित, पांच घायल
Five injured as car loses control while trying to avoid potholes on Haridwar highway

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन कस्बे में हाईवे पर बने गड्ढों से बचने के प्रयास में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि बाइक सवार अंकित त्यागी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों लोग रुड़की के रहने वाले हैं और खाटू श्याम के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। गुरुकुल नारसन हाईवे पर पहुंचने के दौरान चालक ने सड़क पर बने गड्ढों से बचने की कोशिश की, इसी दौरान कार का नियंत्रण बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार अंकित त्यागी की चपेट में आ गई।

GNSU Admission Open 2026

अंकित त्यागी कुआंहेड़ी निवासी बताए गए हैं। हादसे के समय वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बस स्टॉप पर खड़े थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हाईवे के गड्ढों को तत्काल भरने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।