नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने ठोस कचरा और ई-वेस्ट प्रबंधन को लेकर स्कूली छात्रों के लिए राष्ट्रीय क्विज की घोषणा की है। क्विज का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा।
मंत्रालय के अनुसार, यह पहल छात्रों में कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके साथ ही स्कूलों में स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विशेष अभियान 6.0 के तहत देशभर में सात लाख स्वच्छता अभियानों का लक्ष्य भी रखा गया है। राष्ट्रीय क्विज के जरिए विद्यार्थियों को ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।







