आरटीई भुगतान में देरी को लेकर निजी स्कूल संघ ने उठाई मांग
Private School Association raised demand regarding delay in RTE payment

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी शिक्षण संस्थाओं को भुगतान में देरी और विभिन्न कारणों से रोके गए बिलों की समस्या को लेकर स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आरटीई प्रभारी उपनिदेशक चंद्रकिरण से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश सचिव अरुण गोदारा, प्रदेश प्रवक्ता संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि काजला, सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू और प्रदेश उपाध्यक्ष ख्याली राम साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

GNSU Admission Open 2026

प्रतिनिधियों ने वर्ष 2025-26 के आरटीई भुगतान से जुड़ी समस्याओं को उपनिदेशक के सामने रखा। उन्होंने बताया कि दोहरे नामांकन, आरटीई और गैर-आरटीई विद्यार्थियों के अनुपात में अंतर सहित विभिन्न कारणों से कई संस्थाओं के बिल रोके गए हैं।

संघ ने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर आरटीई के तहत बकाया भुगतान जारी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि भुगतान में देरी के कारण निजी शिक्षण संस्थाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आरटीई प्रभारी उपनिदेशक चंद्रकिरण ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।