कोटा निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने जीतीं दो-दो सीटें
BJP and Congress won two seats each in Kota civic body elections

कोटा: राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में कोटा जिले के चार वार्डों में हुए पुनर्मतदान के बाद घोषित परिणाम में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की।

कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी ने भाजपा की सुमन नायक को 537 मतों से हराया। कमलेश कुमारी को 4,164 और सुमन नायक को 3,627 वोट मिले।

GNSU Admission Open 2026

वार्ड संख्या 44 में भाजपा के प्रेम सिंह ने कांग्रेस के अनूप कुमार को 71 मतों से हराया। प्रेम सिंह को 3,293 और अनूप कुमार को 3,222 वोट मिले। वार्ड संख्या 87 में भाजपा की पुष्पा कुमारी ने कांग्रेस की लक्ष्मी कुमारी को 305 मतों से शिकस्त दी। पुष्पा कुमारी को 2,258 और लक्ष्मी कुमारी को 1,953 मत मिले।

वहीं, सुकेत नगरपालिका के वार्ड संख्या चार में कांग्रेस के मोहम्मद रफीक ने भाजपा के सत्यनारायण को 117 मतों से हराया। रफीक को 576 और सत्यनारायण को 459 वोट मिले।

इन परिणामों के बाद कोटा नगर निगम में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। कांग्रेस के 39 और चार निर्दलीय पार्षद हैं। 100 सदस्यीय निगम में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।

सुकेत नगरपालिका के 25 वार्डों में वार्ड संख्या चार की जीत के बाद कांग्रेस सबसे अधिक सीटों वाली पार्टी बन गई है, हालांकि उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।