जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता हैं और उनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘विकसित भारत’ का संकल्प देश को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।







