मुंबई: भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ रिलीज हो गया है। गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे गायिका गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है।
गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव आकर्षक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। सिल्वर और पर्पल रंग की साड़ी में उनका ग्लैमरस लुक भी देखने को मिल रहा है। रिलीज के बाद गाने को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिल रही है।
‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके गीतकार रवि यादव और संगीतकार छोटू बंटी हैं। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, जबकि छायांकन राजन वर्मा, कोरियोग्राफी सनी सोनकर और संपादन आलोक गुप्ता ने किया है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स दर्शकों के लिए मनोरंजक और पारिवारिक कंटेंट प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। वहीं, माही श्रीवास्तव ने कहा कि यह गाना उनके लिए खास है और दर्शकों से मिल रहा प्यार उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।







