रोहतासगढ़ के प्राचीन गणेश मंदिर में सप्ताहभर विशेष पूजा-अर्चना
Special worship throughout the week at the ancient Ganesh temple in Rohtasgarh

सासाराम: कैमूर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किले के समीप प्राचीन गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई है। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान करीब एक सप्ताह तक चलेंगे। मंदिर के भग्नावशेष में तब्दील होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था यहां कायम है।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह गणेश मंदिर करीब 1300 वर्ष पुराना है और इसका निर्माण सातवीं शताब्दी के आसपास हुआ था। समय के साथ मंदिर का अधिकांश हिस्सा जर्जर होकर भग्नावशेष में बदल गया, लेकिन श्रद्धालु आज भी यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।

GNSU Admission Open 2026

गणेश चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

आयोजकों के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह प्राचीन मंदिर स्थानीय धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है।