Five unconscious, one dead after running generator in a closed room

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बंद कमरे में जनरेटर चलाने के दौरान पांच लोगों के बेहोश होने की घटना सामने आई है। अस्पताल में उपचार के दौरान 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम महान सिंह गेट इलाके में एक लॉटरी की दुकान की तीसरी मंजिल पर बने बंद कमरे में हुई। कमरे में जनरेटर रखा हुआ था और पांच लोग वहां खाना खा रहे थे। इसी दौरान जनरेटर से निकले धुएं या गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और सभी बेहोश हो गए।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलने के बाद बी-डिवीजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जोगिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में भर्ती अन्य लोगों की पहचान हीरा लाल, सुखदेव, आशीष दीप और जगजीत के रूप में हुई है। सभी का उपचार जारी है।

एएसआई शरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जनरेटर से किस प्रकार की गैस निकली और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।