नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के लिए डिजिटल और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने पाठ्यक्रम से जुड़ी 845 से अधिक वर्चुअल लैब और ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध कराए हैं।
इन वर्चुअल लैब के जरिए विद्यार्थी विभिन्न विषयों के प्रयोग और अवधारणाओं को डिजिटल सिमुलेशन के माध्यम से समझ सकते हैं। इससे छात्रों को पारंपरिक कक्षा के अलावा व्यावहारिक तरीके से सीखने का अवसर मिलेगा।
CBSE के इस डिजिटल पहल का उद्देश्य पढ़ाई को अधिक इंटरैक्टिव और प्रयोग आधारित बनाना है। शिक्षक भी इन ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल कक्षा में विषयों को बेहतर तरीके से समझाने के लिए कर सकते हैं।
शिक्षा क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच वर्चुअल लैब को खास तौर पर विज्ञान और अन्य प्रयोगात्मक विषयों की पढ़ाई के लिए उपयोगी माना जा रहा है। इससे उन छात्रों को भी प्रयोगों को समझने में मदद मिल सकती है, जहां स्कूलों में सभी प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।








