Rajasthan civic elections: CM Bhajanlal appeals to vote

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मतदाताओं से मतदान के दिन घर से निकलकर वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट शहर के विकास, बेहतर सुविधाओं और उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

भजनलाल शर्मा ने खास तौर पर पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं से उत्साह के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार, दोस्तों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में लोगों की भागीदारी से स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने नगर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की अपील की।