Prashant Kishor launches a scathing attack on Samrat Choudhary

सहरसा: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सहरसा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘अनपढ़ अपराधी’ करार दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के हाथों में बिहार की सत्ता नहीं सौंपी जा सकती।

दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के लिए ‘बेचारा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी का उन्हें ‘बेचारा’ कहना सही है, क्योंकि उनके मुताबिक बिहार को ऐसे नेतृत्व से मुक्त कराने के लिए संघर्ष करना ही उनका विकल्प है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि बिहार में बेहतर शासन और व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। उन्होंने राज्य में युवाओं के पलायन, शिक्षा व्यवस्था और आर्थिक पिछड़ेपन जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा।

जन सुराज के बैनर तले बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्रशांत किशोर लगातार सत्तारूढ़ एनडीए और अन्य राजनीतिक दलों पर हमला बोल रहे हैं। सहरसा में उनका यह बयान बिहार की राजनीति में बढ़ती जुबानी जंग को और तेज करने वाला माना जा रहा है।