An uncontrolled e-rickshaw collided with a tree near Dasauti, injuring four; one is in critical condition.

मोहनिया: मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती के पास सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, पाण्डेय बम्हौर से नौ लोग ई-रिक्शा में सवार होकर मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दसौती के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण ई-रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए।

GNSU Admission Open 2026

घायलों की पहचान मीरा देवी, पति गुलाब शर्मा, रमेश पासी, पिता रघुनाथ पासी, रोहित मिश्रा, तीनों निवासी बम्हौर, तथा चन्द्रदीप मौर्य, पिता शिव बलि सिंह, निवासी पाण्डेय बम्हौर के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर सुशील कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार रमेश पासी की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।