CM Yogi greeted the people of the state on Janmashtami, saying, "Shri Krishna's life is an inspiration for truth and righteousness."

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश को सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल की प्रेरणा बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अर्धरात्रि में मथुरा की कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उस समय हुआ, जब समाज असत्य और अन्याय के अंधकार से घिरा था। उनके जन्म के साथ सत्य और धर्म के प्रकाश का संदेश सामने आया।

GNSU Admission Open 2026

अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं श्रीकृष्ण

सीएम योगी ने कहा कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोककल्याणकारी शासन और समाज व्यवस्था के लिए प्रेरणा देता है। अन्याय का प्रतिकार, धर्म की रक्षा, कमजोरों का संरक्षण और लोकमंगल उनके जीवन-दर्शन के प्रमुख आधार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।

विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लें संकल्प

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने लोगों से विकसित और गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देने तथा भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।