Panjab University student council elections disrupted, students allege obstruction from polling station; students raise slogans

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को छात्र परिषद चुनाव के लिए मतदान के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने निर्धारित मतदान केंद्र तक जाने से रोका जा रहा है।

छात्रों का कहना है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचना चाहते हैं, लेकिन उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। इस मुद्दे को लेकर छात्रों और विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली।

GNSU Admission Open 2026

सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ मतदान

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस छात्र परिषद चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9:30 बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतदान के दौरान छात्रों की ओर से की गई नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते कैंपस का माहौल गर्मा गया। प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से मतदान केंद्रों तक जाने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।

स्थिति नियंत्रित करने में जुटा प्रशासन

हंगामे की सूचना के बाद प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मी परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं। फिलहाल चुनाव प्रक्रिया के बीच छात्रों के विरोध के कारण विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।