India's dream shattered in a shootout as the hockey team lost to Belgium and finished eighth.

नयी दिल्ली: एफआईएच विश्व कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अभियान निराशाजनक अंदाज में समाप्त हुआ। सातवें-आठवें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में भारत को सह-मेजबान बेल्जियम के हाथों शूटआउट में 3-4 से हार झेलनी पड़ी। निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा, लेकिन शूटआउट में बेल्जियम ने बाजी मार ली।

मुकाबले में भारत ने तेज शुरुआत करते हुए अभिषेक के गोल से खाता खोला। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल करके भारत की बढ़त को मजबूत किया। हालांकि बेल्जियम ने शानदार वापसी करते हुए रोमन डुवेकोट, ह्यूगो लाबूशे और निकोलस डी केरपेल के गोल की बदौलत स्कोर बराबर कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

60 मिनट के खेल के बाद भी दोनों टीमों का स्कोर 3-3 रहा, जिसके बाद विजेता तय करने के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक ने गोल किए, लेकिन बेल्जियम के चार सफल प्रयासों के आगे भारतीय टीम पिछड़ गई।

शूटआउट में बेल्जियम के खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार संयम दिखाया और 4-3 से जीत दर्ज कर ली। इस परिणाम के साथ बेल्जियम ने टूर्नामेंट में सातवां स्थान हासिल किया, जबकि भारतीय टीम को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।भारत के लिए टूर्नामेंट का अंत भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन हरमनप्रीत सिंह और टीम ने कई मुकाबलों में शानदार जुझारूपन दिखाया।