Congress organised a health camp at Paniyari Dham, MP Manoj Kumar inaugurated it.

शिवसागर: रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शिवसागर प्रखंड के पनियारी धाम (पनारी) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सासाराम के सांसद मनोज कुमार ने किया। शिविर में आसपास के ग्रामीणों और बाबा गुप्तेश्वरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, एनीमिया, दर्द, बुखार और खांसी समेत विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। जिले के चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिन्हा और डॉ. कृष्ण नंद दुबे की देखरेख में मरीजों की जांच और उपचार किया गया।


उद्घाटन के मौके पर सांसद मनोज कुमार ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने पहुंचे, जिससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुप्तेश्वरनाथ धाम के विकास के लिए वे सरकार के समक्ष आवाज उठाएंगे। क्षेत्र के विकास को लेकर सदन में भी मुद्दा उठाया गया है और आगे भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर कांग्रेस की ओर से बाबा गुप्तेश्वरनाथ के भक्तों और आसपास के ग्रामीणों की सहायता के लिए एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पनियारी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन यहां पेयजल, धर्मशाला, स्वास्थ्य सुविधा और शौचालय जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। सरकार को इस पावन स्थल के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


कार्यक्रम में यमुना शुक्ला, मनीष चौबे, रिंकू देवी, बिंद लल्लू दुबे, जोखन बिंद, मुन्ना पासवान, सुरेंद्र दुबे, राजा अहमद, सुखदेव राम, चंद्रमा पांडे, शत्रुघ्न पासवान, तेजपती राम, अभिमन्यु सिंह, सुनील तिवारी, महेंद्र पांडे, अशोक राम, विनोद चौबे, मदन चौबे, सरोज बिंद, काशी केशरी, सुनील सिंह यादव, विजय पासवान, छोटेलाल राम, जयप्रकाश राम, सुदामा यादव, रविंद्र पाठक, बिहारी राम, अमित यादव, मंटू यादव, इम्तियाज अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।