Home अंतरराष्ट्रीय विक्टर लाई ने लोह कीन यू को हराकर बीडल्यूएफ विश्व चैंपियनिशप के...

विक्टर लाई ने लोह कीन यू को हराकर बीडल्यूएफ विश्व चैंपियनिशप के क्वार्टर-फाइनल में बनाई जगह

4
Victor Lai defeated Loh Kean Yew to reach the quarter-finals of the BWF World Championships

नयी दिल्ली: सिंगापुर के लोह कीन यू को गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 में उन्हें कनाडा के विक्टर लाई से 20-22, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां लोह की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही और उनके कनाडाई प्रतिद्वंद्वी ने पहले गेम में 11-5 की बढ़त बना ली। हालांकि, सिंगापुर के खिलाड़ी ने अगले 12 में से 11 पॉइंट जीतकर गेम का पासा पलट दिया और लाई को हैरान कर दिया।


हॉल में तेज़ हवा का बहाव, जो पूरे हफ़्ते खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा, दोनों खिलाड़ियों के लिए अहम भूमिका निभाता रहा, लाई ने वापसी करते हुए स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया। लोह ने लाइन कॉल पर एक वीडियो चैलेंज बेकार कर दिया और फिर 62-शॉट की रैली में लाई ने उन्हें मात देकर गेम पॉइंट हासिल किया।

GNSU Admission Open 2026


लेकिन लोह ने पहला गेम पॉइंट बचाया क्योंकि लाई ने एक शॉट की लंबाई का गलत अंदाज़ा लगाया और शटल को कोर्ट के अंदर गिरने दिया। फिर लोह ने लाई के शरीर पर स्मैश मारकर दूसरा गेम पॉइंट बचाया। इसके बाद 2021 के वर्ल्ड चैंपियन से दो गलतियां हुईं, जिससे लाई पहला गेम 22-20 से जीतने में कामयाब रहे। इसी के साथ विक्टर लाई ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।