Home बिहार रोहतास में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, फजलगंज स्टेडियम में हुआ फाइनल...

रोहतास में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, फजलगंज स्टेडियम में हुआ फाइनल परेड रिहर्सल

7
0
Independence Day preparations complete in Rohtas; final parade rehearsal held at Fazalganj Stadium

सासाराम। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रोहतास जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में अंतिम परेड पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान समारोह को भव्य, अनुशासित और निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। फाइनल रिहर्सल के दौरान रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रोशन कुमार, डीडीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और ध्वजारोहण की प्रक्रिया का भी पूर्वाभ्यास किया। पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, होमगार्ड, स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट और परेड का प्रदर्शन किया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण और आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरी सुरक्षा, गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न कराना है।

GNSU Admission Open 2026