Home बिहार रोहतास में दर्दनाक हादसा, गुप्ता धाम जा रहे रेलकर्मी समेत दो की...

रोहतास में दर्दनाक हादसा, गुप्ता धाम जा रहे रेलकर्मी समेत दो की पहाड़ से गिरकर मौत

46
0
Tragic accident in Rohtas, two people including a railway employee going to Gupta Dham died after falling from a mountain.

रोहतास: बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में औरंगाबाद जिला के ओबरा थाना के शंकरपुर अमरपुरा गांव के रहने वाले प्रयाग मेहता तथा शंभू कुमार की मौत हुई है। मृतक शंभू कुमार रेल कर्मी थे तथा अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर फिलहाल उनकी तैनाती थी।


दोनो मृतक शंकरपुर अमरपुरा गांव से गुप्ता धाम के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में तेज बारिश हो रही थी, इसी दौरान प्रयाग मेहता का पैर फिसल गया तथा वह पहाड़ से नीचे गिरने लगे। उन्हें बचाने की कोशिश में शम्भू कुमार भी पहाड़ से से गिर गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026


सूचना पर चेनारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा किसी तरह से घाटी में गिरे दोनों मृतकों के शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज।


उल्लेखनीय है कि कैमूर पहाड़ी पर गुफा में गुप्तेश्वर नाथ महादेव शिवालय है। जहां सावन में श्रद्धालुओं के भीड़ उमरती है। इस यात्रा के दौरान खतरनाक पहाड़ी रास्तों से होकर बाबा के पास पहुंचना होता है। लापरवाही बरतने के कारण पिछले इस मार्ग पर एक महिला सहित चार श्रद्धालुओं की पहाड़ी से गिरकर मौत हो चुकी है।