Home राष्ट्रीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

3
0
Student commits suicide by hanging herself

अलवर: राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर में निशिका योगी (16) अपने परिवार के साथ रहती थी और 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने के साथ गुरुकृपा कोचिंग में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार वह माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित थी।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात श्रीराम योगी नाइट ड्यूटी के लिए मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन चले गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी पत्नी छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान निशिका ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घटना का पता चला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।