Home राजनीति स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ की कई सड़कें रहेंगी बंद ट्रैफिक रूट डायवर्ट

स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ की कई सड़कें रहेंगी बंद ट्रैफिक रूट डायवर्ट

26
0
Several roads in Chandigarh will remain closed on Independence Day, traffic routes will be diverted.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 15 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से समारोह समाप्त होने तक परेड ग्राउंड के आसपास की कई सड़कें आम यातायात के लिए बंद रहेंगी और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।


उद्योग पथ पर सेक्टर-16/17/22/23 चौक से सेक्टर-22 स्थित गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप तक, ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सेक्टर-17 से परेड ग्राउंड के पीछे शिवालिक होटल तक तथा नगर निगम कार्यालय के पास ल्यों रेस्तरां लाइट प्वाइंट से परेड ग्राउंड तक सड़क बंद रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-22/23 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-16/17-22/23 गोलचक्कर और सेक्टर-16/23 छोटे चौक से सेक्टर-16/17-22/23 चौराहे तक भी यातायात बंद रहेगा।

GNSU Admission Open 2026


समारोह में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सेक्टर-22ए मार्केट में वीआईपी पार्किंग होगी। आम लोगों के वाहन सेक्टर-22बी पार्किंग, सर्कस ग्राउंड सेक्टर-17, नीलम थिएटर के समीप पार्किंग और मल्टी-स्टोरी पार्किंग सेक्टर-17 में खड़े किए जा सकेंगे।


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 17/18 लाइट प्वाइंट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर-18/19/20/21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक से आने वाले यातायात को सुबह 10:40 से 11:25 बजे तक डायवर्ट किया जाएगा।


समारोह स्थल पर प्रवेश सुबह 8:30 बजे तक मिलेगा। विशेष अतिथियों के लिए गेट नंबर 4, 6 और 7, आम जनता के लिए गेट नंबर 8, 9 और 10 तथा मीडियाकर्मियों के लिए गेट नंबर 5 से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।


समारोह में प्रवेश के लिए मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। विशेष अतिथियों को निमंत्रण कार्ड और वाहनों की विंडस्क्रीन पर अधिकृत पार्किंग लेबल लगाना होगा। सुरक्षा कारणों से बैग, माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और काले झंडे जैसी वस्तुएं लाने पर प्रतिबंध रहेगा। चंडीगढ़ में 13 से 15 अगस्त तक नो-फ्लाइंग जोन भी लागू रहेगा।