Home राष्ट्रीय भदोही में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घंटे बाधित रहा रेल...

भदोही में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

6
0
Intercity Express engine fails in Bhadohi, train services disrupted for two and a half hours

भदोही: उत्तर रेलवे के भदोही रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को लखनऊ से वाराणसी जा रही 4204 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से रेल परिचालन करीब ढाई घंटे प्रभावित रहा।
आधिकारिक सूत्रो के अनुसार, इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन सुबह करीब 11:20 बजे भदोही स्टेशन पर फेल हो गया, जिससे रेलवे लाइन ब्लॉक हो गई। इंजन में खराबी आने के बाद वाराणसी से दूसरा इंजन मंगाया गया।


स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि इस दौरान एक मालगाड़ी तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर जा रही 15017 डाउन काशी एक्सप्रेस को मोढ़ स्टेशन पर रोकना पड़ा जबकि एक अन्य डाउन मालगाड़ी भदोही रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर खड़ी रही।

GNSU Admission Open 2026


रेलवे कर्मचारियों की भारी मशक्कत के बाद वाराणसी से दूसरा इंजन आने के बाद करीब 2:24 बजे लाइन क्लियर हो सकी और रेल परिचालन बहाल किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्री गर्मी से बेहाल नजर आए।