Home राष्ट्रीय खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत,रिश्तेदार...

खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत,रिश्तेदार गंभीर

22
0
Lightning strikes villagers returning from the fields, woman dead, relative critical

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में रविवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौटते समय हुआ।


ग्राम सेलर बरभाठा निवासी हीराबाई धुरी (पति राधेश्याम धुरी) और उनके रिश्तेदार सुग्रीव धुरी (पिता दीनदयाल धुरी) रविवार को खेत में रोपा लगाने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों अन्य ग्रामीणों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए।

GNSU Admission Open 2026


आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हीराबाई धुरी और सुग्रीव धुरी गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे सुग्रीव धुरी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।