Home राष्ट्रीय राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी करंट लगने से मौत से क्षेत्र में वन...

राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी करंट लगने से मौत से क्षेत्र में वन विभाग के प्रति लोगों की नाराजगी

25
0
The death of the national bird peacock due to electrocution has angered people in the area against the forest department.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी चौराहे पर शनिवार क़ी रात राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी करंट लगने से मौत हों गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने सड़क के किनारे मोर को मृत हालत में देखा और तत्काल इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृत मोर को सड़क के किनारे किया और उसके बाद वन विभाग को सूचना दिया। वही दुकानदारों ने कहा मोर की मौत करंट लगने से हुई थी।


बताया जा रहा है मोर कही से उड़ कर आया और जैसे ही बिजली के खम्भे से लगा हुआ एक पेड़ पर बैठा उसे करंट लग गया और वही पर तड़प तड़प कर मर गया। राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी मौत के बाद लोगो ने उसे सड़क के किनारे कर दिया।करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय पक्षी मोर क़ी मौत की सूचना देने के बाद भी वन विभाग क़ी टीम नहीं पहुंची।

GNSU Admission Open 2026


स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस तरह से सड़क के किनारे मृत मोर पड़ा रहा तो उसे कुत्ते नोच डालेंगे। हालांकि काफी देर तक लोगों ने वन विभाग क़ी टीम का इन्तजार किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। तो आस पास के लोगो ने खद उसको हटा कर सुरक्षित स्थान पर लेकर उसे दफन कर दिया। स्थानीय लोगों में वन विभाग को सूचना देने पर उनके मौके पर नहीं पहुंचने में नाराजगी देखी गयी।