Home राष्ट्रीय रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

6
0
Rekha Gupta inspected the Kanwar Seva camps.

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। श्रीमती रेखा गुप्ता ने इस दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी यात्रा और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे शिविर संचालकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों की आवश्यकताओं और शिविरों में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से भी जानकारी ली।


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक शिवभक्त की कांवड़ यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया।

GNSU Admission Open 2026


इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल, जितेंद्र महाजन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़ सेवा में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।