Home राष्ट्रीय ‘दिल्ली पुलिस की तरह व्यवहार मत करो’, PSI पर भड़के अभिजीत दीपके;...

‘दिल्ली पुलिस की तरह व्यवहार मत करो’, PSI पर भड़के अभिजीत दीपके; जासूसी का लगाया आरोप

27
0
Senior US military commander appeals to White House to end confrontation with Iran

मुंबई: सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके ने अपने घर की सुरक्षा में तैनात पीएसआई पर लोगों से कथित तौर पर रूखा व्यवहार करने और उन्हें उनसे मिलने से रोकने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपके पुलिसकर्मी को फटकारते हुए उसे घर से बाहर जाने के लिए कहते और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से उसे हटाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। दीपके ने अपने आवास के आसपास सादे कपड़ों में सीआईडी कर्मियों की मौजूदगी और उनके द्वारा ‘हिट स्प्रे’ नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में रिपोर्ट भेजे जाने का भी दावा किया है। पुलिस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी उनके घर आने वाले लोगों के साथ ‘रूखा’ व्यवहार कर रहा था और वालुज एमआईडीसी इलाके में स्थित उनके आवास में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था।


दीपके को यह सुरक्षा उन्हें धमकियां मिलने और उनके घर पर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुहैया कराई गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सीआईडी के कुछ कर्मचारी सादे कपड़ों में उनके घर के आसपास घूम रहे थे और बाद में ‘हिट स्प्रे’ नाम के सोशल मीडिया ग्रुप में इसकी रिपोर्ट भेज रहे थे।

GNSU Admission Open 2026

शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो वीडियो वायरल हुए, जिनमें सीजेपी संस्थापक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से फोन पर बात करते और अपने घर पर तैनात एक पीएसआई से बहस करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दीपके पीएसआई को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपने घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को वहां से हटाने की मांग करते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में दीपके पीएसआई से कहते सुनाई दे रहे हैं,’जब मैं लोगों को अपने घर आने के लिए कह रहा हूं तो उन्हें अंदर आने देने में क्या परेशानी है? आप दिल्ली पुलिस की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं? आज तक कोई समस्या नहीं हुई है। मैं आपको पहली बार देख रहा हूं। आप (पुलिस) मुझे यह नहीं बताएंगे कि मुझे किससे मिलना चाहिए और किससे नहीं मिलना चाहिए।’ दीपके ने पीएसआई से कहा, ‘आप कृपया बाहर जाइए, मैं आपको अपने घर में नहीं चाहता।’

दूसरे वीडियो में दीपके फोन पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से उक्त पीएसआई की शिकायत करते दिखाई दे रहे हैं। सीजेपी संस्थापक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘सुरेश नाम का एक पीएसआई यहां आया है और वह मुझसे मिलने आने वाले लोगों के साथ बहुत रूखा व्यवहार कर रहा है। वह लोगों को बाहर जाने के लिए कह रहा है। क्या यह जानबूझकर किया जा रहा है? मुझे वह नहीं चाहिए, उसे यहां से हटा दीजिए।’इसी फोन कॉल के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सीआईडी के कर्मचारी उनके घर के आसपास घूम रहे हैं।

दीपके ने दावा किया, ‘एक रिपोर्टर ने मुझे बताया कि मेरे घर के पास कुछ सीआईडी के लोग देखे गए थे। जब पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि वे सीआईडी से हैं। रिपोर्टर ने यह भी देखा कि सीआईडी के एक कर्मचारी के फोन पर एक व्हाट्सऐप ग्रुप खुला हुआ था, जिसका नाम ‘हिट स्प्रे’ था। रिपोर्टर ने मुझे बताया कि वे यहीं से अपनी रिपोर्ट भेज रहे थे।’