नयी दिल्ली: फ्लाइट क्रू परीक्षा के वर्ष 2026 के छठे सत्र की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 अगस्त तक किये जा सकेंगे। छठे सत्र की परीक्षा का आयोजन 19 अगस्त से 21 अगस्त के बीच होगा। उम्मीदवार इन तीन दिनों में अपनी पसंद से कोई भी स्लॉट चुन सकते हैं।
कई उम्मीदवारों ने शिकायत की थी कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के परीक्षा पोर्टल में खामी के कारण वे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने आवेदन की तारीख 10 अगस्त तक बढ़ाने की हिदायत दी है।
श्री नायडू ने बताया कि उन्होंने डीजीसीए को परीक्षा पोर्टल में सुधार करने और जल्द से जल्द बैकएंड क्षमता बढ़ाने की हिदायत दी है।







