Home राष्ट्रीय मोहाली के स्कूलों और चंडीगढ़ विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी...

मोहाली के स्कूलों और चंडीगढ़ विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मचा हड़कंप

53
0
An email threatening to bomb schools in Mohali and the Chandigarh Assembly caused a stir.

मोहाली: पंजाब के मोहाली के स्कूलों और चंडीगढ़ में चल रहे पंजाब विधानसभा सत्र को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह 10:55 बजे धमकी भरी ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।


पन्द्रह अगस्त को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। वहीं, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अभिभावकों में भी दहशत का माहौल है।

GNSU Admission Open 2026


स्कूली छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि लगातार इस तरह की धमकी भरी ई-मेल मिलने से चिंता बढ़ जाती है। स्कूल प्रबंधन की ओर से फोन आने के बाद अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर घबरा जाते हैं।


अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन और सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी भरी ई-मेल भेजने वालों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार इस तरह की धमकियां मिलने से बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों में डर का माहौल पैदा हो रहा है।