Home खेल WTC Points Table में बड़ा बदलाव, तीन साल बाद विदेशी धरती पर...

WTC Points Table में बड़ा बदलाव, तीन साल बाद विदेशी धरती पर पाकिस्तान की टेस्ट जीत से बदली तस्वीर

22
0
A major change in the WTC Points Table, Pakistan's Test win on foreign soil after three years changed the picture.

पाकिस्तान: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट की जीत दर्ज कर दोहरा फायदा हासिल किया। एक ओर टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में एक स्थान की छलांग लगाई, वहीं दूसरी ओर विदेशी सरजमीं पर तीन साल से चली आ रही जीत की तलाश भी खत्म कर दी। बाबर आजम की कप्तानी में मिली यह जीत पाकिस्तान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई।

दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान अंकतालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर था। वेस्टइंडीज पर जीत के बाद टीम अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत (PCT) बढ़कर 22.22 हो गया है, जबकि वेस्टइंडीज एक स्थान नीचे खिसककर नौवें नंबर पर पहुंच गया।

GNSU Admission Open 2026

WTC 2025-27 अंकतालिका

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकअंक प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7इंग्लैंड134813824.36
8पाकिस्तान62401622.22
9वेस्टइंडीज122823020.83

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की अहम बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में कैरेबियाई बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम केवल 117 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की जीत में स्पिनरों अली उस्मान और साजिद खान की अहम भूमिका रही। दोनों ने चार-चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को ध्वस्त कर दिया।

75 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

  • जीत के लिए 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इमाम-उल-हक जल्दी आउट हो गए, जबकि अजान अवैस भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने जिम्मेदारी संभाली।
  • दोनों बल्लेबाज 24-24 रन बनाकर नाबाद लौटे और पाकिस्तान ने केवल दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था।

तीन साल बाद विदेशी धरती पर मिली जीत

  • यह जीत पाकिस्तान के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने लगभग तीन साल बाद विदेश में कोई टेस्ट मैच जीता। इससे पहले पाकिस्तान ने जुलाई 2023 में श्रीलंका के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर टेस्ट जीत दर्ज की थी। उसके बाद टीम लगातार आठ विदेशी टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर सकी थी।
  • बाबर आजम को दोबारा टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद पहली ही सीरीज में यह सूखा खत्म हुआ, जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। अब पाकिस्तान की नजर आगामी टेस्ट सीरीजों में बेहतर प्रदर्शन कर डब्ल्यूटीसी अंकतालिका में ऊपर चढ़ने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज को अगले मुकाबलों में वापसी कर अपनी स्थिति सुधारनी होगी।