UPSC Civil Services Exam: Apply soon, last date near!

अगर आप UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो देर मत करिए! आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी, 2025 है, और इसे मिस करना भारी पड़ सकता है. कई बार आखिरी समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से तकनीकी दिक्कतें हो जाती हैं, इसलिए बेहतर होगा कि जल्द से जल्द फॉर्म भर लें. आवेदन करने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

प्रीलिम्स एग्जाम डेट – UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को होगी.

मेन एग्जाम – जो कैंडिडेट्स प्रीलिम्स पास करेंगे, वे अगस्त में होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

निगेटिव मार्किंग – इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी, इसलिए ध्यान से उत्तर दें.

पदों की संख्या – सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 979 पदों पर भर्ती होगी.

आयु सीमा – 1 अगस्त, 2025 तक उम्मीदवार की उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा भी जारी

अगर आप भारतीय वन सेवा (IFS) में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस परीक्षा के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी ही है. IFS भर्ती के लिए कुल 150 पद उपलब्ध हैं, और इसमें शामिल होने के लिए पहले UPSC प्रीलिम्स पास करना जरूरी है. तो अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो बिना समय गंवाए फटाफट फॉर्म भर दें!