Home बिहार बिहार में श्रावणी मेले के लिए रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां

बिहार में श्रावणी मेले के लिए रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां

26
0
Railways to run 12 pairs of special trains for Shravani Mela in Bihar

समस्तीपुर: श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल समेत अन्य स्टेशनों से 12 जोड़ी श्रावणी मेला विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। रेल प्रशासन ने इन रेलगाड़ियों की अधिसूचना एवं समय-सारिणी जारी कर दी है। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर समेत विभिन्न मार्गों पर 28 जुलाई से 31 अगस्त तक तथा कुछ रेलगाड़ियों का परिचालन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि गाड़ी सं. 05597/ 05598 जयनगर-आसनसोल -जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मधुबनी-दरभंगा- समस्तीपुर- बरौनी- किउल- झाझा-जसीडीह के रास्ते सप्ताह में 3 दिन चलेगी।


गाड़ी सं. 05597 जयनगर- आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 31जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.42 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसके साथ ही वापसी में गाड़ी संख्या. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 01.08.26 से 31.08.2026 तक सप्ताह में 3 दिन – बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

GNSU Admission Open 2026


इसी प्रकार गाड़ी सं. 05545 /05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-बरौनी- किउल- जमालपुर- भागलपुर के रास्ते सप्ताह में 3 दिन चलेगी :- गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.26 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 00.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 17.05 बजे देवघर पहुंचेगी ।


इस रूट पर वापसी में गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 18.05 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। गाड़ी सं. 05573 /05574 राघोपुर- देवघर -राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन सुपौल-सहरसा -मानसी- खगड़िया- मुंगेर -सुलतानगंज- भागलपुर के रास्ते प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी सं. 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल गाड़ी 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन राघोपुर से 02.50 बजे खुलकर 03.03 बजे सरायगढ़, 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे झारखंड के देवघर पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल, 22.15 बजे सरायगढ़ रूकते हुए 22.50 बजे राघोपुर स्टेशन पहुंचेगी।