Home राष्ट्रीय एयर इंडिया ने हब एंड स्पोक मॉडल के तहत अमृतसर से शुरू...

एयर इंडिया ने हब एंड स्पोक मॉडल के तहत अमृतसर से शुरू की ‘ईजी कनेक्ट’ उड़ान

14
0
Air India launches 'Easy Connect' flights from Amritsar under hub and spoke model

अमृतसर: टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी ने एयर इंडिया ने हब एंड स्कोप मॉडल के तहत शामिल छोटे शहरों के नेटवर्क का विस्तार करते हुए मंगलवार को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली के लिए ‘ईजी कनेक्ट’ उड़ान की शुरुआत की। इस मॉडल के तहत एयर इंडिया की यह दूसरी ‘ईजी कनेक्ट’ उड़ान है। पहली उड़ान इस साल 25 जून को वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू की गयी थी। नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने आज यहां श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस मॉडल की शुरुआत की।

पहले अमृतसर से विदेश जाने वाले यात्री मुंबई, दिल्ली जैसे किसी मेट्रो शहर के हवाई अड्डे पर जाते थे और वहां जाकर अपना सामान बेल्ट से कलेक्ट करके सिक्योरिटी जोन से बाहर निकलते थे। इसके बाद उन्हें दोबारा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सिक्योरिटी जोन में प्रवेश करना होता था, सामान चेक-इन कराना होता था और आव्रजन की प्रक्रिया पूरी होती थी। अब वे एक बार अमृतसर में चेक-इन करके यहीं आव्रजन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और दिल्ली पहुंच कर बिना बाहर निकले ट्रांजिट यात्री की तरह अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हो सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026

हब एंड स्पोक मॉडल में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डे हब की तरह काम करते हैं जबकि वाराणसी और अमृतसर जैसे छोटे और मझौले शहरों के हवाई अड्डे स्पोक सेंटर की तरह होंगे जो हब के जरिये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जुड़े होंगे।

अमृतसर से एयर इंडिया दो ईजी कनेक्ट’ उड़ानों की शुरुआत कर रही है। उड़ान संख्या एआई1113 सुबह 9.10 बजे रवाना होगी। दूसरी उड़ान एआई1115 रात 10 बजे दिल्ली के लिए जायेगी। श्री सिन्हा ने ईजी कनेक्ट के तहत अमृतसर से सफर कर रहे पहले यात्रियों को उनके बोर्डिंग पास प्रदान किये। इस अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार और एयर इंडिया के कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख पी. बालाजी भी मौजूद थे।