Home राष्ट्रीय दिलावर ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को...

दिलावर ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

24
0
Dilawar pays tribute to Kargil martyrs, salutes the sacrifice of brave soldiers

कोटा: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कारगिल विजय दिवस पर रविवार को कोटा जिले के रामगंजमंडी में शहीद पन्नालाल चौराहे पर आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर श्री दिलावर ने कहा वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस विजय और बलिदान को सारा देश नमन करता है। यह भारतीय सेना और हमारे जांबाज सैनिकों का ही शौर्य है जिसके बल पर हम चैन से अपने घरों पर सोते हैं।


उन्होंने कहा कि 1999 में सर्दियों में पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों की वेश में नियंत्रण रेखा को पार कर कारगिल की ऊंची और खाली पड़ी भारतीय सैन्य चौकी पर चुपचाप कब्जा कर लिया था। भारत ने अपनी जमीन को वापस लेने के लिए ऑपरेशन विजय शुरू किया। भारतीय सेना ने (ऑपरेशन सफेद सागर) चला कर पाकिस्तान के घुसपैठ कर बैठे सैनिकों पर करारा प्रहार कर एक एक चोटी को पाकिस्तानी सैनिकों से खाली कराकर फिर से अपने कब्जे में लिया।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि दो महीने से ज्यादा चले इस युद्ध में भारतीय थल सेना और वायु सेवा ने मिलकर शानदार पराक्रम दिखाया । 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने सभी चोटियों को पूरी तरह से दुश्मन के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस भयंकर युद्ध में भारत के 527 वीर सैनिकों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम सब देशवासी हमारे अमर शहीद जवानों को सलाम करते है।


कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री दिलावर ने शहीद पन्ना लाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की ओर भारतीय सेना के जांबाज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कारगिल शहीद अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए गए। इस मौके श्री दिलावर ने स्थानीय लोगों की मांग पर ऊड़वा चौराहे पर त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय की मूर्ति लगाने की घोषणा भी की।