Home राष्ट्रीय बैरियर तोड़कर बाजार में घुसी कार, अपर बाजार में मचा हड़कंप

बैरियर तोड़कर बाजार में घुसी कार, अपर बाजार में मचा हड़कंप

18
0
A car broke the barrier and entered the market, causing panic in the Upper Market.

हरिद्वार:  उत्तराखंड में हरिद्वार के व्यस्त अपर बाजार क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के पुलिस का बैरियर तोड़ते हुए बाजार में घुस जाने से भगदड़ मच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार तीन-चार युवक कथित रूप से शराब के नशे में थे। बाजार में आगे बढ़ते हुए कार मनसा देवी पैदल मार्ग के पास पहुंची, जहां दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने चालक समेत अन्य युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और कार में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कर सभी युवकों को हिरासत में ले लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बैरियर तोड़कर कार के अपर बाजार में घुसने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026