Home राष्ट्रीय गाजियाबाद में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा...

गाजियाबाद में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

28
0
Constable commits suicide by hanging himself in Ghaziabad, creating panic in the police department

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल पवन राठी (28) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या से पहले पवन ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा था या नहीं।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से पारिवारिक कारणों को लेकर तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि शादी के करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होने के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके कुछ समय बाद पवन ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों के साथ-साथ अन्य संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पवन राठी मूल रूप से बिजनौर जिले के मीरापुर गांव के निवासी थे। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 2018 बैच के कांस्टेबल थे और वर्तमान में गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में तैनात थे।


पवन राठी की शादी हेड कांस्टेबल अनुराधा से हुई थी। अनुराधा वर्तमान में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय में तैनात हैं। दोनों पति-पत्नी मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले थे और नौकरी के चलते गाजियाबाद में रह रहे थे। युवा कांस्टेबल की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही साथी पुलिसकर्मी और अधिकारी भी स्तब्ध रह गए।