Home राष्ट्रीय वाराणसी में विदेशी नागरिक का हंगामा, इटली के नागरिक को मानसिक अस्पताल...

वाराणसी में विदेशी नागरिक का हंगामा, इटली के नागरिक को मानसिक अस्पताल भेजा गया

23
0
Foreign national creates ruckus in Varanasi, Italian citizen sent to mental hospital

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में इटली के नागरिक फैबियो द्वारा विभिन्न स्थानों पर हंगामा करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार विदेशी नागरिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बुधवार को उसे उपचार के लिए मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उसके स्वदेश भेजने की प्रक्रिया के लिए संबंधित दूतावास (एंबेसी) से संपर्क किया गया है।


पिछले कुछ दिनों से फैबियो शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों से उलझता और हंगामा करता नजर आया। मंगलवार को उसने मछोदरी क्षेत्र में सड़क पर उत्पात मचाया। उस पर राहगीरों से अभद्रता करने तथा पुलिस चौकी में घुसकर एक उपनिरीक्षक (दारोगा) की टोपी और डंडा लेकर बाहर निकल जाने का भी आरोप है।

GNSU Admission Open 2026


इसके बाद मुकीमगंज क्षेत्र में वह सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों से उलझ गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में फैबियो हरुआ क्षेत्र पहुंच गया। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे उपचार के लिए मानसिक अस्पताल भेजा गया।


पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर विदेशी नागरिक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत हो रही है। उसका उपचार कराया जा रहा है। साथ ही, उसे उसके देश वापस भेजने के लिए संबंधित दूतावास से संपर्क किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।