Home राष्ट्रीय सिक्किम सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, रातभर चला राहत और...

सिक्किम सुरंग हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, रातभर चला राहत और बचाव अभियान

21
0
Sikkim tunnel accident: Death toll reaches 22, rescue and relief operations continue throughout the night

सिलीगुड़ी: सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच विशेषज्ञ बचाव दलों ने पूरी रात राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा।बुधवार रात करीब 10 बजे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), आसनसोल की दूसरी बचाव टीम घटनास्थल पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान में शामिल हो गई।


नामची के जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने देर रात तक समन्वित तरीके से अभियान चलाया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक सुरंग से 22 शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष फंसे श्रमिकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। सिक्किम सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा बचाव दलों और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

GNSU Admission Open 2026


गौरतलब है कि यह हादसा सोमवार दोपहर नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग के भीतर संभावित मीथेन गैस रिसाव से हुए विस्फोट के बाद हुआ। मंगलवार तड़के सात शव बरामद किए गए थे और बाद में मृतकों की संख्या 12 तक पहुंच गयी थी। लगातार भारी बारिश और सुरंग में जलभराव के कारण बचाव अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे से पहले श्रमिकों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद सुरंग जहरीली गैसों, विशेषकर मीथेन, से भर गई।


अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे से पहले श्रमिकों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद सुरंग जहरीली गैसों, विशेषकर मीथेन, से भर गई। एनएचपीसी के अनुसार हादसे के समय सुरंग में इंजीनियरों समेत 25 कर्मचारी मौजूद थे। सिक्किम के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले बरामद चार शवों के पोस्टमार्टम में दम घुटने और जलने से लगी चोटों को मौत का कारण पाया गया।