Russia claims air defense systems shot down 140 Ukrainian drones overnight

मॉस्को: रूसी वायु सुरक्षा बलों ने रात भर में 140 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर बीच रास्ते में नष्ट कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।


बयान में कहा गया, ” शनिवार रात 8:00 बजे से आज सुबह 8:00 बजे तक, वायु रक्षा चेतावनी प्रणाली ने 140 यूक्रेनी बिना पायलट वाले विमान (फिक्स्ड-विंग अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स) को रोककर बीच रास्ते में ही नष्ट कर दिया।”

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


बयान में आगे कहा गया कि इन ड्रोन को बेलगोरोद, ब्रियांस्क, वोरोनिश, कलुगा, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों, मॉस्को क्षेत्र, क्रास्नोडार क्राई, क्रीमिया, और अज़ोव सागर व काला सागर के ऊपर नष्ट किया गया।