Home अंतरराष्ट्रीय आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में विस्फोट

आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में विस्फोट

27
0
IRGC claims two oil tankers explode in the Strait of Hormuz

तेहरान: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से में बारूदी सुरंगों वाले मार्ग में प्रवेश करने के बाद दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया और उनमें आग लग गई।


सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दोनों जहाजों को धोखे से इस खतरनाक मार्ग में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया।
आईआरजीसी नौसेना ने दोहराया कि अमेरिकी आक्रामक कार्रवाई के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य “पूरी तरह बंद” है और जहाजों को बारूदी मार्गों में प्रवेश न करने की चेतावनी दी गयी है।

GNSU Admission Open 2026


आईआरजीसी के बयान में कहा गया, “जब तक अमेरिका की आपराधिक आक्रामकता समाप्त नहीं होती, तब तक इस क्षेत्र से रासायनिक उर्वरक या तेल एवं गैस की एक बूंद का भी निर्यात संभव नहीं है।” संगठन ने यह भी कहा कि दुनिया अब ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई के परिणामों को प्रत्यक्ष रूप से देख रही है। आईआरजीसी के इन दावों की हालांकि स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इस पर अमेरिका की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।